कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने साक्षरता के लिए सभी को शपथ दिलाई। श्री देवांगन ने कहा कि जिले में सभी को साक्षर बनाना है, इसके लिए साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका सभी को निभाना है। स्वयं साक्षर होकर अपने परिवार, पड़ोस और समाज के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाना है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक नागरिक को पढ़ने लिखने और शिक्षा से जोड़ने की भी बात कही ताकि सभी को समान शिक्षा मिल सके और सामाजिक जागरूकता के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सहयोग दे सके। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, निकिता जनपद पंचायत कोरबा, बीज मति राठिया, नरेंद्र पटनवार, टीपी उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा, बीईओ संजय अग्रवाल, संदीप पांडे, अभिमन्यु टेकाम, कौशल्या देवी, अशोका बाई कंवर, मुकुंद उपाध्याय उपस्थित थे।
![]()
































