Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » अल्प वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने दी कम अवधि की धान बोने की सलाह, कम अवधि वाली धान बनेगी किसानों का सहारा
    छत्तीसगढ़

    अल्प वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने दी कम अवधि की धान बोने की सलाह, कम अवधि वाली धान बनेगी किसानों का सहारा

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore02/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। मानसून की अनिश्चित चाल और जून माह में सामान्य से कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को कम व मध्यम अवधि में पकने वाली उन्नत धान किस्मों का चयन करने की सलाह दी है। विभाग का मानना है कि बदलते मौसम, वर्षा के असमान वितरण तथा अल्प वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को पारंपरिक लंबी अवधि वाली फसलों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय जोखिम कम करने वाली कृषि रणनीति अपनानी चाहिए। राज्य शासन द्वारा भी किसानों के लिए आकस्मिक कृषि कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें कम अवधि वाली फसलों और जल संरक्षण उपायों पर विशेष जोर दिया गया है। जून माह लगभग सूखा बीतने के बाद किसान अब जुलाई की बारिश पर उम्मीद लगाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में रोपाई का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है, जबकि जिन किसानों ने खेत तैयार कर लिए हैं, वे पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में कम अवधि वाली धान किस्मों का चयन किसानों को संभावित नुकसान से बचा सकता है। कृषि विभाग के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव, कभी अत्यधिक वर्षा तो कभी लंबे अंतराल तक सूखे जैसी स्थिति अब सामान्य होती जा रही है। ऐसे में 110 से 125 दिन में तैयार होने वाली उन्नत धान किस्में किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इन किस्मों की फसल जल्दी तैयार होने के साथ ही कम पानी की स्थिति में भी अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करती है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर अपने क्षेत्र और भूमि की स्थिति के अनुरूप बीज व फसल का चयन करें। साथ ही उपलब्ध वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण तथा मौसम आधारित सलाह का पालन कर खेती में जोखिम कम करें। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे केवल धान पर निर्भर न रहें। ऊंची भूमि वाले क्षेत्रों में अरहर, उड़द, मूंग, तिल, सोयाबीन तथा अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों को भी प्राथमिकता दें। इससे वर्षा कम होने की स्थिति में नुकसान की संभावना कम होगी और किसानों की आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार जहां पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है, वहां रोपा पद्धति के स्थान पर सीधे बुवाई की तकनीक अपनाई जा सकती है। इससे सिंचाई जल की बचत होती है तथा श्रम लागत भी कम आती है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने पर भी जोर दिया गया है।

    जुलाई की बारिश पर टिकी उम्मीद

    मौसम विभाग ने जुलाई माह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने और अच्छी वर्षा की संभावना जताई है। इससे कोरबा जिले के किसानों में भी उम्मीद जगी है कि कृषि कार्यों में तेजी आएगी और रोपाई का रकबा बढ़ेगा।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    By Arvind Rathore18/09/2026

    कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया…

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.