कोरबा। बांकी मोंगरा पुलिस ने एसईसीएल सबस्टेशन बलगी में हुए केबल लूट मामले के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत 25 मई को एसईसीएल बलगी प्रधान सुरक्षा प्रहरी संजय कुमार पिता स्व. समयलाल लदेर उम्र 40 साल साकिन जेठुदफाई थाना बांकीमोंगरा ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था। 23 मई 2026 को 1:30 बजे लगभग बलगी सब स्टेशन में चोरों के द्वारा बलात प्रवेश कर गाली गलौच मारपीट कर पाईप एवं केबल चोरी कर ले गये तथा जान से मारने की धमकी दी। किसी को बताने पर बहन बेटी को घर में घुसकर उठा लेने की धमकी दी। पाईप एंगल को बाउण्ड्रीवाल के बाहर छोड़ दिया। केबल 100 मीटर कीमती लगभग 4000 रूपये चोरी कर ले गये थे। चोरों की पतासाजी करने पर अर्जुन सिंह, निखिल, दीपक केवट उर्फ अंकु और एक अन्य उनके साथी का होना पता चला। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 114/2026 धारा 331(3), 296, 351(3), 305, 309 (8), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही घटना की की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। विवेचना दौरान दो आरोपी अर्जुन सिंह व 1 अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। अन्य 02 आरोपी दीपक केंवट उर्फ अंकु एवं सुमित कुमार मार्को घटना दिनांक से फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
![]()
































