Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं: रजनीश सिंह
    छत्तीसगढ़

    सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं: रजनीश सिंह

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों और किसानों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाले कोरबा समेत सभी 6 जिलों में किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है। पत्रकार वार्ता में श्री सिंह ने बताया कि कल 6 जुलाई को सहकारिता विभाग के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। वर्ष 2021 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्रालय से अलग कर एक स्वतंत्र सहकारिता विभाग का गठन किया था, जिसका प्रभार देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। तब से लेकर आज तक पूरे देश में सहकारिता के क्षेत्र को एक नई मजबूती मिली है और सभी सोसायटियों को कंप्यूटराइज्ड (E-Packs) किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े किसान भाइयों को करोड़ों रुपये की राशि का वितरण किया, साथ ही उन्हें केसीसी कार्ड और रुपे कार्ड भी सौंपे गए। पत्रकार वार्ता के दौरान रजनीश सिंह के साथ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोरबा के सहकारिता संयोजक बीडी शर्मा एवं सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा भी मंचस्थ थे।

    भैंसमा में कृषक सम्मेलन और नई समितियों का गठन

    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 10 आकांक्षी जिलों में शामिल कोरबा के भैंसमा में आज एक विशाल कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारिता क्षेत्र के कार्यों से अवगत कराना और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाना था।

    खाद की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम (65% वितरण पूर्ण)

    किसानों को होने वाली परेशानियों और खाद की किल्लत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि बिलासपुर बैंक के अंतर्गत आने वाले सभी छह जिलों में 65% से अधिक खाद का वितरण पहले ही किया जा चुका है। 15% से अधिक खाद का स्टॉक वर्तमान में सहकारी समितियों में सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त 15% से 18% खाद डबल लॉक में मौजूद है। उन्होंने किसानों को पूरी तरह आश्वस्त किया कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और उन्हें इसके लिए परेशान होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

    9 बड़े गोदामों का होगा शिलान्यास

    श्री सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारिता को नया आयाम देने के लिए कल 6 जुलाई को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) द्वारा बनाए जा रहे 9 बड़े गोदामों का शिलान्यास किया जाएगा। आने वाले समय में ये गोदाम छत्तीसगढ़ और यहाँ के किसानों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होंगे और सहकारिता क्षेत्र राज्य में एक सबसे मजबूत स्तंभ के रूप में उभरेगा।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    By Arvind Rathore18/09/2026

    कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया…

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.