कोरबा। मानसून के एक्टिव होने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में ही हुई बारिश ने खेतों की प्यास बुझा दी है। इसी के साथ खेती-किसानी के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 260.4 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। आगामी दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पूरे जुलाई भर अच्छी बारिश की संभावना जाहिर की है। लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं खेती किसानी के कार्य में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिली है। जून लगभग सूखा बीता था। अब जुलाई की शुरूआत से ही मानसून मेहनबान है। कोरबा जिले में एक जून से 7 जुलाई तक कुल 260.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 285.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 221.7, भैंसमा, 257.2, करतला 179.3, बरपाली 234.1, कटघोरा 308.7, दीपका 324.6, दर्री 309.4, पाली 301.6, हरदीबाजार 234.6, पोंड़ीउपरोड़ा 303.8, और पसान तहसील में 165 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश दीपका तहसील में दर्ज हुई है।
![]()
































