Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दी तत्कालिक सहायता राशि, पखवाड़े भर के भीतर हाथी के हमले से दूसरी मौत से दहशत
    छत्तीसगढ़

    वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दी तत्कालिक सहायता राशि, पखवाड़े भर के भीतर हाथी के हमले से दूसरी मौत से दहशत

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore10/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। मानव- हाथी द्वंद थमने का नाम नही ले रहा। जंगल में विचरण कर रहे हाथी न सिर्फ अनाज व फसल को नुकसान पहुंचा रहे, बल्कि ग्रामीणों की जान भी ले रहे हैं। एक बार फिर जंगल में पुटू निकालने गए वृद्ध का सामना हाथी से हो गया। वे भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचता, इससे पहले ही हाथी ने पैरों तले कुचलकर ग्रामीण की जान ले ली। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

    घटना कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीड़िया की है। बताया जा रहा है कि गांव में जहाज सिंह राठिया 55 वर्ष निवास करता था। वह खेती किसानी का काम करता था। गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे जहाज सिंह ग्राम तुर्रीकटरा के डुमरकोना झोरखी जंगल पुटू निकालने गया था। वह जंगल के कक्ष क्रमांक पी 1147 में पुटू निकाल रहा था। इसी दौरान जंगल में विचरण कर रहे हाथी से सामना हो गया। जहाज सिंह भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचता, इससे पहले हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी सूचना वनपाल पितांबर सिंह कंवर को मिली। उन्होंने आला अफसरों को घटना से अवगत कराया। हाथी के हमले से मौत की खबर मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी अक्ष पलक ऋषि हरकत में आ गए। वे मातहत अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर श्री ऋषि ने मौके का निरीक्षण किया तो मृतक के शरीर में हाथी के कुचलने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। घटनास्थल पर हाथियों के पांव के निशान मिले, जिससे हाथी के हमले से मौत की पुष्टि हुई। वन अमले की मौजूदगी में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात मौके पर मौजूद वन परिक्षेत्राधिकारी श्री ऋषि ने वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के नियमानुसार मृतक की पत्नि सुमित्रा बाई को 25 हजार तत्कालिक सहायता राशि प्रदान कर दिया है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से हाथी आक्रामक हो गए हैं। हाथी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। पखवाड़े भर के भीतर कटघोरा व कोरबा वनमंडल में हाथी के हमले से मौत की दूसरी घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि करतला वन परिक्षेत्र के बडमार व कोटमेर परिसर में बीते कुछ दिनों से 9 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिनकी निगरानी थर्मल ड्रोन कैमरे से की जा रही है। विभाग द्वारा सुरक्षा के लिहाज से गांवों में मुनादी कराई जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को मोबाइल ऐप गज संकेत से जोड़ा रहा है, ताकि पांच किलोमीटर के दायरे में हाथी के होने की सूचना तत्काल मैसेज के माध्यम से दी जा सके।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    By Arvind Rathore18/09/2026

    कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया…

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.