कोरबा। जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को तमाम थाना चौकी क्षेत्र में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने महज एक दिन के भीतर अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ 161 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में कुल 161 लीटर शराब बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
![]()
































