कोरबा। हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। वन मंडल कोरबा के पसरखेत रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी शुक्रवार रात कोल्गा पहुंच गया। दंतैल ने बाड़ी में घुसकर आम के पेड़ को तोड़ दिया और झोपड़ी में रखे दो बोरी धान और एक बोरी मूंगफली को खा गया। 9 हाथियों का झुंड अब मदनपुर पहुंच गया हैं। वन विभाग ने आसपास के 7 गांवों में लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराई है। कुदमुरा रेंज से पसरखेत रेंज पहुंचे दंतैल से ग्रामीणों में दहशत है। मदनपुर में केले और कटहल की फसल को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद रात के समय कोल्गा पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि धान और मूंगफली बीज को ही नुकसान पहुंचाया है। यह तो अच्छा हुआ कि बाड़ी में कोई नहीं था। हाथी कब गांव के अंदर चला जाए कहा नहीं जा सकता है। 9 हाथियों का झुंड अभी मदनपुर के जंगल में ही घूम रहा है। हाथियों के बगदरीडांड़, छिंदकोना और दरगा की ओर जाने की संभावना है। हाथी रोज अपनी जगह बदल रहे हैं। वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लोगों को सतर्क का कर रही है।
![]()
































