कोरबा। बारिश के सीजन में जिले में संचालित रेत खदानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर अधूरे पड़े पीएम आवास के मकानों को जल्द से जल्द पूरा करने के टार्गेट में इन दिनों रेत की डिमांड बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रेत तस्कर सक्रिय हो गए हैं। जो मुख्य रूप से दिन के बजाए रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए नदी-नालों के किनारों से ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से रेत निकालकर उसका परिवहन और अवैध भंडारण कर रहे हैं। दूसरी ओर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम निगरानी करते हुए कार्रवाई कर रही है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के चर्चित घाटों पर नजर रख रही है, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। हाईटेक तरीके से निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। हालांकि इसके बाद भी तस्कर खनिज विभाग की टीम को चकमा देते हुए बारिश के दौरान अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करने में जुटे हैं।
![]()
































