कोरबा। सर्वमंगला-राताखार बाइपास मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरदा निवासी हरियर दास के रूप में हुई। मृतक सीएसईबी में ठेका कंपनी का कर्मचारी था। वह कंपनी से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मच्यूर्री में शिफ्ट करा दिया है। मामले में पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
![]()
































