Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » कुसमुंडा मार्ग पर जाम से थमा रहा आवागमन, घंटों स्कूल बस, वैन, यात्री बस व एम्बुलेंस भी फंसे रहे
    छत्तीसगढ़

    कुसमुंडा मार्ग पर जाम से थमा रहा आवागमन, घंटों स्कूल बस, वैन, यात्री बस व एम्बुलेंस भी फंसे रहे

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore22/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। सुबह का समय बच्चों के चेहरों पर टेस्ट देने का उत्साह था। कोई अपनी कॉपी दोहरा रहा था, कोई दोस्तों से सवाल पूछ रहा था, लेकिन जैसे ही स्कूल वाहन मुख्य सड़क पर पहुंचे, उनका उत्साह कुछ ही मिनटों में मायूसी में बदल गया। कुसमुंडा क्षेत्र में लगे भीषण ट्रैफिक जाम ने सैकड़ों स्कूली बच्चों को सड़क पर ही रोक दिया। स्कूल जाने बच्चे मदद की गुहार लगाते रहे। चार्ट पेपर पर स्कूल जाना है मुझे हमारी मदद करो की अपील बच्चे करते रहे। जाम के कारण बच्चे घंटों वाहनों में ही फंसे रहे। जिससे उनका क्लास टेस्ट भी प्रभावित हो गया। सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब कुछ बच्चों ने चार्ट पेपर पर मुझे स्कूल जाना है लिखकर विरोध और गुहार व्यक्त की। परीक्षा देने की जल्दी, समय निकलने की चिंता और जाम से निकलने की बेबसी बच्चों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी। स्कूली वाहनों में बच्चे बैठे चालकों से पूछते रहे अंकल स्कूल कितनी देर में पहुंचेंगे, लेकिन ड्राइवरों के पास भी कोई जवाब नहीं था। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी और जाम खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे। इन दिनों अधिकांश स्कूलों में टेस्ट व मूल्यांकन परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे समय में देर से स्कूल पहुंचने की चिंता ने बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह दोनों कम कर दिया। कई बच्चे पूरे रास्ते बेचैन होकर स्कूल वाहन से बाहर झांकते रहे कि आखिर जाम कब खुलेगा। घर से निकलते ही मुख्य सड़क पर पहले से लगे जाम में स्कूल वैन, ऑटो और निजी वाहन फंस गए। स्कूल वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम और भी विकराल हो गया। स्थिति ऐसी थी कि कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब काफी देर तक कोई राहत नहीं मिली तो कुछ जागरूक नागरिक स्वयं आगे आए और यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम खुलना शुरू हुआ और स्कूली बच्चे अपने-अपने विद्यालयों तक पहुंच सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुसमुंडा क्षेत्र में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम के बावजूद एसईसीएल प्रबंधन और कुसमुंडा पुलिस की ओर से प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पहल नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा सबसे अधिक स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल वाहन ही नहीं जाम में यात्री बस और एम्बुलेंस भी फंसे रहे। इस दौरान कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, हरदीबाजार की ओर से आने वाले सैंकड़ों लोग इमलीछापर रोड पर परेशान नजर आए। मंगलवार को भारी जाम में बच्चों की स्कूल बस व छोटे वाहन फंस गए। इस दौरान यात्री बस और एम्बुलेंस के फंसे रहने से भी मरीज और यात्री परेशान हुए। हालांकि विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष के साथ क्षेत्र के युवाओं ने जाम खुलवाने मोर्चा संभाला। दर्जनभर युवाओं ने इमलीछापर चौक से पैदल कुचैना मोड़ से आगे एनटीपीसी पुल के नीचे तक जाम में फंसे हल्के वाहनों को रास्ता बनवाकर बाहर निकाला। भारी वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया गया। बारिश की वजह से खदान के भीतर जाम और सर्वर की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में खदान में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की कतार माइंस के अंदर से बाहर कई किलोमीटर तक लग रही है। कोरबा से कुसमुंडा आने पर इमलीछापर चौक से पहले फोरलेन निर्माण के कारण भारी वाहनों के खड़े होने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन इमलीछापर चौक से कुचैना की ओर सड़क सकरी है। लक्ष्मण नाला पर संकरा पुल भी है। यहां एक समय में एक ही ट्रेलर निकल पाता है, जिस वजह से जाम लग रहा है। लोगों का कहना है कि खदान में एंट्री शुरू भी हो जाए तो इमलीछापर चौक स्थित रेलवे फाटक भी घंटों बंद रहता है।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    By Arvind Rathore18/09/2026

    कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया…

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.