कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कसियाडीह के झांझ के पास रेल हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। एनटीपीसी सीपत के लिए दीपका से कोयला परिवहन करने वाली रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम कसियाडीह निवासी फगुराम मरकाम 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक फगुराम किसी कार्य से हरदीबाजार आया था। काम पूरा करने के बाद वह अकेले ही पैदल अपने गांव कसियाडीह लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम झांझ के समीप कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों व हरदीबाजार थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
![]()
































