कोरबा। अपराधों की रोकथाम और प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने आईजीपी रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए एसओपी जारी की गई। एक गुंडा एक जवान नीति तथा सक्रिय अपराधियों पर सख्त निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संपत्ति व शरीर संबंधी अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑनलाइन बैठक व कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में रेंज के पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी और थाना प्रभारियों से भाग लिया। कार्यशाला में अपराधियों के सटीक वर्गीकरण, सरप्राइज चेकिंग, रिकॉर्ड संधारण व डिजिटल मेनुअल तालमेल, एक गुंडा एक जवान नीति व कठोर वैधानिक कार्रवाई, ग्राम अपराध नोटबुक तथा मूवमेंट ट्रैकिंग सहित अन्य बिंदुओं पर जोर दिया। आईजी ने निर्देश दिए कि पुलिस का टारगेट बदमाशों पर रहना चाहिए, ताकि वे अपराध की पुर्नवृत्ति न करें। कार्यशाला गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के विषय पर केन्द्रित रहा।
![]()
































