Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » प्रधानमंत्री के मन की बात में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, कैच द रेन अभियान में जिले के नवाचारों की पीएम ने की सराहना
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री के मन की बात में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, कैच द रेन अभियान में जिले के नवाचारों की पीएम ने की सराहना

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore27/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड में कैच द रेन अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में किए जा रहे वर्षा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों का उल्लेख करते हुए इसे देश के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा मॉडल की सराहना जिले के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन तथा समस्त जिलेवासियों के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के नेतृत्व में जिले में जल संरक्षण संवर्धन एवं मृदा संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से व्यापक व नवाचारी कार्य किए जा रहे हैं। कैच द रेन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वर्षा जल के अधिकतम संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि तथा जल संसाधनों के दीर्घकालीन संरक्षण के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनेक स्थायी संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के माध्यम से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा रिचार्ज पिट का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि प्रत्येक शासकीय भवन जल संरक्षण का मॉडल बन सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय स्तर पर दूरदृष्टि, नवाचार और जनभागीदारी के साथ किए गए प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेरणा बन सकते हैं। कोरबा का यह मॉडल आज देश के अन्य जिलों के लिए भी जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभर रहा है।

    10 हजार से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य

    वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में 10 हजार से अधिक जल संरक्षण एवं जल संवर्धन संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिनमें से 8,500 से अधिक संरचनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इन संरचनाओं में बोरवेल रिचार्ज, चेक डैम, कंटूर ट्रेंच, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज, गेबियन संरचना, गली प्लग, नाला बंधान, परकोलेशन टैंक, रिचार्ज पिट, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, सोखता गड्ढा, सब-सर्फेस डाइक, आजीविका डबरी, नवा तरिया, तालाब गहरीकरण सहित अनेक जल संरक्षण संरचनाएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि तथा मिट्टी के कटाव को रोकना है।

    ग्रामीण आजीविका को भी नई मजबूती  

    इसी क्रम में जिले में संचालित मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के तहत 711 आजीविका डबरी, 62 नवा तरिया, 625 डगवेल , 39 तालाब गहरीकरण, 12 परकोलेशन टैंक, 166 सोक पीट , 12 रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, 82000 साजा अर्जुन पौधों का नर्सरी सह वृक्षारोपण तथा अन्य जल संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इन कार्यों से जल संरक्षण के साथ-साथ सिंचाई, मत्स्य पालन, पशुपालन तथा ग्रामीण आजीविका को भी नई मजबूती मिल रही है।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026

    161 रोमांचक मुकाबलों से होगा बैडमिंटन के 7 ईवेंट्स के चैम्पियंस का फैसला / 25 सितंबर को होगा कोरबा बैडमिंटन लीग की संभागीय प्रतियोगिता का आगाज

    18/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    By Arvind Rathore18/09/2026

    कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया…

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026

    सीएचपी-साइलो की संरचनात्मक जांच, एनडीटी और निवारक रखरखाव समय पर करना होगा पूरा / कोल इंडिया ने एसईसीएल सहित अनुषंगी कम्पनियों को जारी किया निर्देश  

    18/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ दीप प्रज्वलन

    18/09/2026

    पोस्टर फाड़े, निशाने पर सरकारी प्रचार सामग्री, जैन चौक पर रातोंरात प्रधानमंत्री जन्मदिन कार्यक्रम के पोस्टर तार-तार, आसपास के बैनर सुरक्षित

    18/09/2026

    महंगी बाइक और घूमने के शौक ने बनाया चोर, दो युवक गिरफ्तार / बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने दबोचा, आरोपियों की निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद

    18/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.