कोरबा। जिले में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस कड़ी में 11 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।
जिले में संचालित सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग व जन-जागरूकता अभियान संचालित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 11 नाबालिग वाहन चालक मोटरसाइकिल व स्कूटी चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 11 नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार का समन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में नाबालिगों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन न चलाने दें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
![]()
































