कोरबा। पाली पंचायत अन्तर्गत सर्वमंगला से आगे स्थित ग्राम सोनपुरी की नीचे बस्ती में सामुदायिक मंच का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंच पर वर्षों से गणेश उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नया मंच बनाने का आश्वासन देकर पुराने मंच को तोड़ दिया गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी नया मंच तैयार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि गणेश उत्सव नजदीक है, ऐसे में मंच का निर्माण समय पर नहीं होने से आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
![]()
































