बांकी मोंगरा। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर बांकी मोंगरा के मुख्य चौक पर भगवान श्री गणेश के एक अनोखे और आकर्षक स्वरूप ढोलकिया गणेश जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। ढोलक बजाते हुए भगवान गणेश का यह मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माता रिद्धि सिद्धि की स्वरूप को छत्तीसगढ़ महतारी के आकार में निर्मित किया गया है ।
जो कि छत्तीसगढ़ वालाें की आँखों को चकाचौंध कर दिया है।

मुख्य चौक पर “गणपति के अंगना” नामक विशेष एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कर भगवान श्री गणेश को विराजित किया गया है। पंडाल को फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

प्रतिमा में भगवान गणेश को ढोलक बजाते हुए दर्शाया गया है। गणेश जी का यह अनूठा ढोलकिया स्वरूप संगीत, उत्सव और आनंद का संदेश देता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रतिमा के दोनों ओर आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक स्वरूपों ने पंडाल की भव्यता को और बढ़ा दिया है।
प्रतिमा के अनावरण और स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जैसे ही ढोलकिया गणेश जी मुख्य चौक पर विराजित हुए, पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
स्थानीय श्रद्धालुओं और गणेशोत्सव प्रेमियों के लिए इस वर्ष का “गणपति के अंगना” पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर ढोलकिया गणेश जी के दर्शन कर रहे हैं और इस अनोखे स्वरूप की सराहना कर रहे हैं।
गणपति बप्पा मोरया… मंगलमूर्ति मोरया! 🙏
![]()
































