कोरबा। प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में कक्षा 11वीं गणित एवं जीवविज्ञान संकाय में रिक्त एक सीट (सामान्य बालक) पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर शाम 5 बजे निर्धारित है। पात्र-अपात्र सूची 24 सितंबर और मेरिट/चयन सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा की तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। निर्धारित प्रारूप में आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। आवेदन प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
![]()
































