कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही उमस और मौसम में बदलाव के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विषैले और विषहीन सर्प निकल रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की रात 11.30 बजे नकटीखार क्षेत्र के एक घर से सर्प को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि जहरीला सांप किचन के भीतर गैस सिलेंडर के पास फन गाड़कर बैठा हुआ था। अचानक सांप पर नजर पड़ते ही परिवार के होश उड़ गए। वे तत्काल किचन से भागकर बाहर निकले। उन्होंने मामले की जानकारी नोवा नेचर के जितेन्द्र सारथी को दी। जितेन्द्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर एहतियात बरतते हुए सांप का रेस्क्यू किया।
![]()
































