कोरबा। बालको रिंग रोड में एक चालक की अपने ही ट्रेलर के पहिया तले दबकर मौत हो गई। मृतक बिना चालक लुढ़क रहे ट्रेलर को रोकने के प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पैर के फिसलने से पहिए के नीचे आ गया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार खैरवार 47 वर्ष ट्रेलर चालक का काम करता था। वह गुरूवार की दोपहर ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 2243 में मानिकपुर खदान से कोयला लोडकर बालको पहुंचा। वह ट्रेलर को रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के सामने खड़े कर जा रहा था। इसी बीच ट्रेलर अचानक सामने की ओर लुढ़कने लगा। ट्रेलर को लुढ़कते देख संतोष ने रोकने दौड़ लगा दी। इस आपाधापी में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिरकर पहिया की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहिए में फंसे शव को बाहर निकाला। तत्पश्चात मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
![]()
































