कोरबा। पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी दर्री के निर्देशन पर हरदीबाजार थाना प्रभारी आशीष सिंह के द्वारा स्टॉफ के साथ चौक चौराहों पर लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। अंबेडकर चौक हरदी बाजार में बुधवार शाम को तीन सवारी सहित शराबी चालकों एवं बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। थाना में नए प्रभारी आशीष सिंह के आने के बाद हरदी बाजार क्षेत्र में लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। भारी वाहन से लेकर छोटे वाहन सभी की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान जो भी शराब पीकर गाड़ी चला रहा हो या फोर व्हीलर चालक बिना बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहा हो ऐसे लोगों को समझाइश देते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसआई प्रदीप दिवान, एएसआई विजय सिंह, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश बैस मौजूद रहे। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि तीन सवारी वाहन चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शराब पीकर या बिना हेलमेट के गाड़ी चला हो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
![]()
































