कोरबा। जिले के नगरीय निकायों में नगरीय प्रशासन व विकास विभाग मंत्रालय द्वारा एल्डरमेन की नियुक्ति कर दी गई है। आदेश के अनुसार नगर निगम कोरबा में 11 लोगों को एल्डरमेन मनाया गया है। मनोनित सदस्यों को निकायों की बैठकों में शामिल होने और सुझाव देने का अधिकार होगा। इसके अलावा दीपका, कटघोरा, बांकीमोंगरा, पाली और छुरीकला निकाय में भी एल्डरमेन नियुक्त कर दिए गए हैं। नगर निगम में ईश्वर साहू, दीपक यादव, शिव बालक सिंह तोमर, रितेश साहू, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, वैशाली रत्न पारखी, अमीलाल चौहान, नवदीप नंदा, मंदाकिनी त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल नियुक्त किए गए हैं। नगर पालिका दीपका में मनोज दुबे, पवन अग्रवाल, सुभद्रा यादव, आनंद चौकसे, अश्वनी मिश्रा, कटघोरा में धन्नु प्रसाद दुबे, मनोज नायडू, देव दुबे, बजरंग पटेल, अर्चना अग्रवाल, बांकीमोंगरा में राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, देव यादव, निराकार नाहक, नगर पंचायत पाली में राम विलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, राम नारायण पटेल व छुरीकला में राकेश प्रताप सिंह, गायत्री श्रीवास्तव व राजेश्वरी साहू नियुक्त किए गए हैं।
![]()
































