Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Arvind Rathore
कोरकोमा-हाटी मार्ग पर जान हथेली पर लेकर गुजर रहे लोग,पसरखेत बाजार चौक के पास बना हादसे का स्पॉट कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोरकोमा-हाटी मार्ग पर लोग जान हथेली पर लेकर आवागमन करने को मजबूर हैं। आवागमन के लिए एक मात्र इस सडक़ पर पसरखेत बाजार चौक के पास हादसों का स्पॉट बन गया है। यहां मुख्य मार्ग पर चिकनी मिट््टी को पाट दिया गया है। बारिश के कारण वाहनों के आवागमन से चिकनी मिट्टी में फिसलन हो रही है, जिससे मोटरसायकल, स्कूटी से चलना खतरे से खाली नहीं है, लोग फिसलन में गिर रहे हैं। कार व अन्य वाहन…
कांग्रेस की गुटबाजी हुई उजागर,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर अंतरकलह आई सामने, अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया पारित कोरबा। जिला कोरबा में कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी के बीच चल रही गुटबाजी उभर गई है। संगठन के नेताओं बीच अंदरूनी कलह होने लगी है। वही मामला रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण द्वारा जारी सूची का विरोध किया गया है। वही ब्लॉक अध्यक्षों ने जारी सूची को खारिज कर…
कोरबा वीआईपी इलाके में पुलिस का छापा, देह व्यापार के मामले में आधा दर्जन लोग लिए गए हिरासत में, https://youtu.be/kcTChd8VQvI शहर के मध्य घंटाघर के समीप 3 मंजिला मकान में चल रहा था देह व्यापार, गृह स्वामिनी मोना नामक महिला को बताया जा रहा, पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने अचानक से मारा कॉलोनी में छापा,अचानक पुलिस के छापे से कॉलोनी में मचा हड़कंप, लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी देह व्यापार की शिकायत
एसबीआई बैंक शाखा में सेंधमारी, चोरी का असफल प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना कोरबा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कुसमुण्डा शाखा में बीती रात चोरों ने चोरी करने की नियत से सेंधमारी कर पीछे के दीवाल को होल कर दिया। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी एक्टिव होने की वजह से चोर चोरी करने से पहले ही फरार हो गए। कुसमुण्डा थाना अंतर्गत शापिंग सेंटर में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यह घटना सामने आई है।चोरी की नियत से सेंधमारी करते पीछे के दीवाल को होल कर दिया। चोरों ने अंदर घुसकर लॉकर को तोड़ने का प्रयास कर रहे…
सावन में लगी आंदोलनों की झड़ी, अब संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, नारों से गूंजा तानसेन आईटीआई चौक, स्वास्थ्य, संविदा कर्मी, एनटीपीसी प्रभावित कर रहें हैं आंदोलन कोरबा। प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की बाढ़ आ गई है। सावन में आंदोलनों की झड़ी लग गई है। 24 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं, संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर हुंकार भर रहे हैं। एनटीपीसी प्रभावित चारपारा निवासी अपना हक पाने लड़ाई लड़ रहे हैं। अब अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भी आंदोलन में कूद गया है। आंदोलनों के कारण आईटीआई तानसेन चौक शासन प्रशासन के खिलाफ नारों…
सर्वमंगला नहर मार्ग पर अब नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन,एसडीएम के आदेश के बाद लगाए गए खम्भे कोरबा। नहर मार्ग पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग में भारी वाहनों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ था। फिसलन के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। जिसे लेकर स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम के आदेश पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दिया गया है। मार्ग के दोनों ओर खंभे लगाए जा रहे हैं। प्रशासन की इस कदम से कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर माम से राहत मिलने की उम्मीद है। जिले के सर्वमंगला नहर मार्ग पर नहर और…
महिला एवं बाल विकास विभाग के लिपिक को डीपीओ ने किया निलंबित,कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पड़ी भारी कोरबा। कार्यालयीन दिवस में लगातार बिना सूचना उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहना सौंपे गए विभागीय कार्य दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतना महिला एवं बाल विकास विभाग के लिपिक को भारी पड़ गया। डीपीओ ने उक्त घोर अनुशासनहीनता पर कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली में पदस्थ एवं जिला कार्यालय में लेखा शाखा का प्रभार देख रहे लिपिक सहायक ग्रेड -1 अंगद प्रसाद पड़वार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।डीपीओ की इस कार्रवाई से महकमे…
बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने भामसं का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला कोरबा। सीएसईबी दर्री कोरबा पश्चिम व कोरबा पूर्व स्थित कालोनियों में बढ़ती हुई चोरी को लेकर भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधि मंडल ने जिले के उद्योगों में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट नगर में आग लगने की घटना के संबंध में प्रतिनिधि मंडल से जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्रमिक हित में पुलिस प्रशासन पूरी तरह भामसं का सहयोग करेगा। राष्ट्रीय मंत्री अखिल भारतीय मजदूर संघ एवं चेयरमैन राष्ट्रीय…
बोर्ड परीक्षा की शुल्क में बढ़ोतरी कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए दसवीं और बारहवीं की नियमित परीक्षा शुल्क में वृद्धि की है। शुल्क में कुछ रुपए की नहीं, बल्कि एक ही बार में 80 रुपए की वृद्धि की गई है। इसी तरह अंकसूची शुल्क, प्रायोगिक परीक्षा, आवेदन पत्र सभी में वृद्धि की गई है. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 7 दिसंबर 2021 को मंडल की कार्यपालिका और वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार परीक्षा मद में वृद्धि की गई है।
संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला भाजपा का साथ,नियमितीकरण की मांग जायज: लांबा कोरबा । विगत 3 जुलाई से शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों द्वारा अपने नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के चौथे दिन हड़ताल स्थल तानसेन चौक पहुंचकर नगर निगम कोरबा के पूर्व महापौर व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जोगेश लाम्बा ने अपना नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि संविदा संघ अपनी जायज मांगो को लेकर समय- समय पर सरकार को उनके द्वारा किये गए वायदों व घोषणा पत्र में शामिल नियमितीकरण को याद दिला रहे…
