कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मां की देखरेख के लिए पहुंचे बेटे की बाइक ट्रामा सेंटर के सामने से चोरी हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। हरदीबाजार निवासी कैलाशु पटेल की मां बिषुन कलिहारी 2 सप्ताह से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है, जिनकी देखरेख के लिए कैलाशु प्रतिदिन पहुंचता है। बुधवार को जब वह अस्पताल पहुंचा तो ट्रामा सेंटर के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की थी। बाद में वापस आने पर बाइक वहां पर नहीं थी। आसपास खोजबीन करने पर भी बाइक नहीं मिली। उसने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले इसी तरह से मरीज से मिलने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था के बाद भी सुरक्षा में अनदेखी के कारण आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है, जिस कारण लोगों को परेशानी के साथ ही आर्थिक संकट भी हो रहा है।
![]()
































