कटघोरा (कोरबा), 28 जुलाई। क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से RiSE Career Counselling & Education Guidance Academy द्वारा आयोजित “Career UDAN 2026 – RiSE Career & Education Summit” का भव्य आयोजन अग्रसेन भवन, कटघोरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 30 विद्यालयों के 80 से अधिक विद्यार्थी, प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के प्राचार्य राम हरी शराफ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लखन पाल, शैक्षिक समन्वयक कामता जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं Vishwakarma Industries के प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल एवं कोडिंग प्रोग्राम की डायरेक्टर पूर्णिमा सोनी ने Guest of Honour के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 शिक्षकों एवं प्राचार्यों को “Education Excellence Recognition 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि क्षेत्र में करियर काउंसलिंग एवं एजुकेशन गाइडेंस विषय पर इस स्तर का यह पहला व्यापक आयोजन रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, करियर विकल्प, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी पल तब आया जब विद्यार्थियों ने “मेरा करियर, मेरी जिम्मेदारी” का सामूहिक संकल्प लिया। वहीं मुख्य अतिथियों, शिक्षकों और सम्मानित अतिथियों ने Career Pledge Board पर हस्ताक्षर कर विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने का संकल्प दोहराया।
संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज, अनूपपुर के डायरेक्टर अंकित शुक्ला ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का भरोसा दिलाया।
समापन अवसर पर Summit Director सुनील विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “Career UDAN केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला सतत शैक्षिक अभियान है, जिसे आने वाले वर्षों में और व्यापक रूप दिया जाएगा।”
![]()
































