बांकी मोंगरा। प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर वार्ड क्रमांक 5 स्थित चिल्ड्रन गार्डन में पौधरोपण कर उसे हरा-भरा बनाने की पहल की गई। इस दौरान गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में दिलीप नारंग, बाबू खान, अश्वनी श्रीवास और विकास जांगड़े ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पौधों का रोपण किया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
पहलकर्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। चिल्ड्रन गार्डन में लगाए गए पौधे भविष्य में बच्चों को हरियाली और शुद्ध वातावरण का लाभ देंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान: वार्ड 5 के चिल्ड्रन गार्डन में हुआ पौधरोपण
दिलीप नारंग, बाबू खान, अश्वनी श्रीवास और विकास जांगड़े की पहल, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
![]()
































