कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र से लापता युवती की लाश बालको क्षेत्र से बरामद की गई है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा थानांतर्गत भैरोताल निवासी हरिराम धनुहार की 18 वर्षीय पुत्री सपना धनुहार विगत 7 जून से लापता थी। जिसकी खोजबीन में परिजन जुटे हुए थे। बालको थाना क्षेत्र के सरईपाली से युवती की लाश बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि शव के पास ही एक शीशी भी मिली है। जिसके जहर के होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस विवेचना के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसी तरह पड़ोसी जिला सक्ती अन्तर्गत ग्राम डभरा की 19 वर्षीय आरती ने जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
![]()
































