कोरबा। कोरबा से रायपुर के बीच हसदेव एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक एसी थ्री कोच की सुविधा प्रदान की गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हसदेव एक्सप्रेस में 1अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। सुविधा रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 12 जुलाई से तथा कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 13 जुलाई से उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 15 जुलाई से तथा कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 16 जुलाई से उपलब्ध रहेगी। रेलवे का कहना है कि इसकी उपलब्धता से यात्रियों को सुगम व आरामदायक यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।
![]()
































