कोरबा। आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा प्रात: 9 बजे राम जानकी मंदिर बुधवारी में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि, समाज में शांति, सद्भाव एवं न्याय की स्थापना के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर अयोध्या में हुई चोरी की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की कामना की गई। इस संबंध में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना समर्थन भी दर्ज कराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, सद्भाव और न्याय की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
![]()
































