कोरबा। युवक ने युवती को प्रेमजाल में फांस लिया। वह घुमाने फिराने के बहाने युवती को एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कृत्य को अंजाम दे दिया। उसने रायपुर में भी पीडि़ता का दैहित शोषण किया। हद तो तब हो गई, जब विवाह के लिए कहने पर युवक ने इंकार कर दिया। आरोपी प्रशिक्षु उप निरीक्षक बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
कोतवाली अंतर्गत रहने वाली एक युवती की जान पहचान साल 2024 में प्रमोद महंत नामक हुई थी। मामूली जान पहचान के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। प्रमोद ने युवती को भरोसे में लेते हुए प्रेम का इजहार कर दिया। पीडि़ता भी उसके झांसे में आ गई। वे साथ घूमने फिरने लगे। प्रमोद पीडि़ता को घुमाने के बहाने 11 मई 2025 को जमनीपाली ले गया, जहां उसने शादी का वादा करते हुए पीडि़ता से दुष्कृत्य को अंजाम दिया। उसके बुलावे पर पीडि़ता रायपुर पहुंची। इस दौरान उसने शादी के लिए राजी होने का आश्वासन देते हुए रिश्ता आने पर इंकार कर देने की बात कही, जिससे पीडि़ता को उस पर पूरा विश्वास हो गया। कुछ माह बाद प्रमोद ने पीडि़ता को पुन: रायपुर बुलाया। उसने रायपुर में पीडि़ता का दैहिक शोषण किया। जब पीडि़ता ने विवाह की बात कहीं तो गोलमोल जवान देने लगा। आखिरकार उसने विवाह से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाना पहुंचकर की। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी प्रशिक्षु सहायक निरीक्षक बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
![]()
































