कोरबा। बीएमएस से संबद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन से एसईसीएल गेवरा क्षेत्रीय कल्याण समिति में सदस्य हमराज राव ने जीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया है, जिसमें कहा है कि एसईसीएल गेवरा एरिया ने डीएवी स्कूल गेवरा में बोरवेल कराया है। लेकिन अब तक पाइपलाइन कनेक्शन नहीं जोड़ा है। बोरवेल में पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने समेत 13 सूत्रीय मांगपत्र प्रबंधन को सौंपा है, ताकि स्कूल में पढ़ रहे कोयला कर्मियों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। एसईसीएल गेवरा एरिया में क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य राव ने जरूरी सिविल वर्क कराने और मूलभूत
सुविधाएं बढ़ाने की ओर ध्यान आकृष्ठ कराया है। इनमें स्कूल परिसर की नालियों की मरम्मत, सफाई, बोरवेल पाइपलाइन कनेक्शन, कॉरिडोर निर्माण, बिजली व्यवस्था सुधार, जल निकासी, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई, कचरा हटाने, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण शामिल है। स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ने से दो अतिरिक्त सेक्शन शुरू करने की मांग भी की गई है। राव ने कहा कि छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल देने संगठन की ओर से उठाई मांगों पर संगठन ने भरोसा जताया कि प्रबंधन बच्चों के भविष्य और शिक्षा को प्राथमिकता देकर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करेगा। ताकि लोगों को आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
![]()
































