कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ समारोह 12 जुलाई को होटल कावेरी डीडीएम रोड के सभागार में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी के नवनिर्वाचित प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ पवन मलिक उपस्थित रहेंगे। गेस्ट ऑफ आनर के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रामसिंह अग्रवाल, शपथ अधिकारी के रूप में रीजन चेयरमेन एमजेएफ पवन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मल्टीपल काऊंसिल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ डॉ. राजकुमार अग्रवाल व जोन चेयरमेन मनोज गुप्ता उपस्थित रहेंगे। क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार डनसेना व सचिव दर्शन अग्रवाल ने कार्यक्रम में सदस्यों की शत प्रतिशत उपस्थिति की अपील की है।
![]()
































