कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के जेलगांव स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने केन्द्र के शटर का ताला तोड़कर लगभग 35 हजार रूपए की चोरी कर ली है। बताया जा रहा है कि चोरो की करतूत केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। संचालक रात 9 बजे सेंटर बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह जब वह सेंटर खोलने पहुंचा तो उसे शटर का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर भी टूटा मिला। उसमें रखे नगदी रकम गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है, जो शटर का ताला तोड़ रहा है। संचालक ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
![]()
































