बांकी मोंगरा। थाना बांकी मोंगरा क्षेत्र के चाकाबूड़ा में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पूर्व चाकाबूड़ा निवासी संजय सिदार उर्फ सांवरा ने मारपीट की घटना को लेकर थाना बांकी मोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत धारा 351(3), 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपियों के ठिकाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में सोनू अगरिया, विज्जू अगरिया और कान्हा अगरिया, निवासी सलीहा पारा, चाकाबूड़ा, को गिरफ्तार किया गया। वहीं, प्रकरण में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
![]()
































