कोरबा। जिले में वाहनों के रफ्तार का कहर जारी है। जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर लोग हताहत हो रहे हैं, वहीं सडक़ के आसपास घूमने वाले मवेशी भी सुरक्षित नही हैं। ऐसी ही एक घटना घटित हुई है, जिसमें भारी वाहन की ठोकर से तीन मवेशी की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना में मार्ग से गुजर रहे दोपहिया व चार पहिया बाल बाल बचे।घटना कोरबा- चांपा राजमार्ग में बरबसपुर के समीप घटित हुई। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही चल रही थी। इसी बीच मवेशियों का झुंड अचानक सडक़ पर आ गया। मवेशी सडक़ को पार करते, इससे पहले कोरबा की ओर से भारी वाहन पहुंची। इस वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण नही कर सका। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से झुंड में चल रहे आधे दर्जन मवेशी आ गए। इनमें से तीन मवेशी की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त मार्ग से दोपहिया व चार पहिया भी गुजर रहे थे, जिसमें सवार लोगों की जान चालकों की सूझबूझ से बच गई।
![]()
































