कोरबा। जिले में सड़क हादसे का क्रम थमने का नाम ही ले रहा है। तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है। शुक्रवार की रात एमपी नगर चौक में भीषण हादसा हुआ, जहां दो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। घटना के दौरान रामपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा अपनी टीम के साथ गश्त पर थी। हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। डायल 112 की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। हादसे के बाद मार्ग पर भीड़ जमा हो गई थी। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। पुलिस ने इसे बहाल कराया। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि एक वाहन चालक नशे में था। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि चालक नशे में था या नहीं।
![]()
































