कोरबा। पीड़ित रंजय ग्राम लालपुर अरदा थाना बांकीमोंगरा में रहकर ट्रक ड्रायवरी का काम करता है। घटना दिनांक 24 जून की रात लगभग 9.30 वह अपने घर में पत्?नी सुलेखा देवी के साथ बैठा था। उस समय लक्ष्?मीनारायण जो एक पेट्रोल पंप में रोजी-मजदूरी का काम करता है, वह नशे की हालत में रंजय के पास आया और बोला कि मेरा साढू मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगा रहा है। मुझे आदमी चाहिए, मुझे पेट्रोल पंप का सामान चोरी करना है। रंजय ने उसे कहा कि अभी तुम काफी शराब पीए हुए हो सुबह आना तब बात करेंगे, फिर आरोपी वहां से चला गया। लगभग 15 मिनट बाद वह पुन: रंजय के पास आया और बोलने लगा कि तुम मुझे चोरी करने के लिए आदमी दो नहीं तो मैं तुम्?हें ही जान से मार दूंगा। प्रार्थी के द्वारा-मेरे पास चोरी करने के लिए आदमी नहीं है,कहने पर वह गुस्?सा हो गया और अपने साथ लाए हुए चाकू से रंजय पर हमला कर दिया घायल कर दिया। प्रार्थी ने उसका चाकू लूटने का प्रयास किया तो चाकू वहीं जमीन पर गिर गया जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। घायल रंजय उसका पीछा नहीं कर पाया। चाकू के हमला से गला के पास चोट लगकर खून निकल रहा था। डायल 108 में फोन लगा कर एम्?बुलेंस को बुलाया गया। एम्?बुलेंस के आने पर घायल प्रार्थी को सीएचसी कटघोरा अस्?पताल ले जाया गया। उपचार बाद रंजय की रिपोर्ट पर लक्ष्?मीनारायण के विरुद्ध धारा 118(1), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
![]()
































