Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बांकी मोंगरा 33/11 सब स्टेशन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    17/09/2026

    17/09/2026

    नौकरी का झांसा या पैसे का खेल? PNC कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » आंगनबाड़ी केन्द्रों को को नहीं मिल रहा खाद्यान्न, केराकछार के 6 केन्द्रों में दो साल से नहीं हुई आपूर्ति
    छत्तीसगढ़

    आंगनबाड़ी केन्द्रों को को नहीं मिल रहा खाद्यान्न, केराकछार के 6 केन्द्रों में दो साल से नहीं हुई आपूर्ति

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore23/11/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी केन्द्रों को को नहीं मिल रहा खाद्यान्न, केराकछार के 6 केन्द्रों में दो साल से नहीं हुई आपूर्ति

    कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चों को पोषण आहार प्रदाय करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन काफी संजीदगी से कम कर रहा है। जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को लकड़ी-कोयला के धुएं से मुक्त बनाने के लिए डीएमएफ मद से गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर दी है, लेकिन गैस हो या लकड़ी-कोयला का चूल्हा, किस काम का जब पकाने के लिए चावल ना हो। महिला बाल विकास विभाग के ग्रामीण परियोजना अंतर्गत व जिले के करतला विकासखंड में ग्राम पंचायत केराकछार में आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 6 केन्द्रों केराकछार-1, केराकछार-2, पुरानी बस्ती, धवईभाटा, मुड़ापार व एक अन्य में पिछले 2 साल से चावल का आवंटन,वितरण नहीं हो सका है। वर्ष 2023 से लेकर 2024 के मध्य अभी तक सिर्फ फरवरी माह में तीन क्विंटल चावल का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए किया जा सका। प्रत्येक केंद्र ने 50-50 किलो चावल बांटा गया। इससे पहले और इसके बाद इन 6 केन्द्रों के लिए चावल का आवंटन नहीं हो पाया है और अगर हुआ भी है तो उचित मूल्य के दुकान से इन्हें प्रदाय नहीं किया गया है।प्रभावित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं के मुताबिक वे जब पूरक पोषण का चावल लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान जाती हैं तो संचालक कहता है कि चावल आया ही नहीं है। दूसरी तरफ सेक्टर सुपरवाइजर के द्वारा कहा जाता है कि कूपन जारी हो गया है, जाकर चावल उठाव कर लो। सोसायटी जाने पर चावल नहीं आना बताया जाता है और ऐसा करते हुए 2 साल बीत गए हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि समूह के द्वारा अपने पास से चावल दिया जा रहा है, बच्चों को पूरक पोषण आहार खिलाया जा रहा है। उचित मूल्य दुकान का संचालक कहता है कि स्कूलों के मध्यान्ह भोजन का चावल आया है लेकिन पूरक पोषण आहार का चावल उसे प्राप्त नहीं हुआ है। अब इसमें गड़बड़ी कहां पर हुई है,चावल उचित मूल्य दुकान तक क्यों नहीं पहुंचा है, सेक्टर सुपरवाइजर कौन सा कूपन जारी होने की बात कर रही हैं कि चावल वितरण नहीं हो पा रहा है, इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। यह गंभीर बात है कि 2 साल से इन 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों में चावल का आवंटन नहीं हो पा रहा है, व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    बांकी मोंगरा 33/11 सब स्टेशन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    17/09/2026

    17/09/2026

    नौकरी का झांसा या पैसे का खेल? PNC कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    17/09/2026

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    16/09/2026

    गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी उर्जानगरी, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब / सीतामणी से पावर हाउस रोड तक नयनाभिराम प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, कहीं 5 तो कहीं 11 दिन विराजेंगे गणपति

    16/09/2026

    मानिकपुर स्कूल में सहपाठी मित्र मिलन समारोह 17 को

    16/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा 33/11 सब स्टेशन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    By Arvind Rathore17/09/2026

    बांकी मोंगरा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित 33/11 केवी विद्युत…

    17/09/2026

    नौकरी का झांसा या पैसे का खेल? PNC कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    17/09/2026

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    16/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    बांकी मोंगरा 33/11 सब स्टेशन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    17/09/2026

    17/09/2026

    नौकरी का झांसा या पैसे का खेल? PNC कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    17/09/2026

    पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा, सही-गलत उत्तरों पर समान अंक देने का आरोप, 1:3 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

    16/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    बांकी मोंगरा 33/11 सब स्टेशन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    17/09/2026

    17/09/2026

    नौकरी का झांसा या पैसे का खेल? PNC कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

    17/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.