बांकी मोंगरा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्युत विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान आचार्य भोला शंकर पाण्डेय जी के सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा को विधिवत विराजित कराया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा सब स्टेशन परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी एवं निर्माण-कला का अधिष्ठाता माना जाता है। विद्युत उपकरणों, मशीनरी एवं तकनीकी कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के पश्चात उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा, सफलता और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संजय लसार, सुंदर उरांव, प्रमोद शर्मा, हेम प्रताप सोनवानी, भरत दास, छोटे लाल यादव, गोपी यादव, पवन सोनी, राहुल ठाकुर, दिनेश यादव, इकबाल, घनश्याम, हीरा सोनवानी, प्रसन्ना, कमलेश, कैलाश एवं भावी मनहर सहित अन्य कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।
![]()
































