कोरबा. एसईसीएल कोरबा एरिया अंतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक शाला मानिकपुर में सहपाठी मित्र मिलन समारोह का आयोजन 17 सितंबर दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे को किया जाना है। यह समारोह वर्ष 1980 में आठवीं पास करने वाले विद्यार्थियों की ओर से आयोजित किया जा रहा है। 45 साल बाद आयोजित हो रहे इस समारोह को लेकर सहपाठी मित्र मिलन समिति की ओर से तैयारी शुरू की गई है। मिलन समारोह के दौरान मानिकपुर स्कूल को सहपाठी मित्र मिलन समिति की ओर से साउंड सिस्टम, स्टैंड फैन के अलावा कुछ अन्य सामाग्री प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सहपाठी मित्र मिलन समिति की ओर से स्कूल के प्राचार्य एसके दुबे, उप प्राचार्य ममता रानी सहित अन्य शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष नायक, रामलाल साहू, सावित्री शर्मा, रवि किशोर त्रिपाठी, दिलीप पांडेय, उषा डेविड, रेणु अरोरा, शारदा सिंह, टीएस साजी, प्रमोद सिंह, फागुलाल कुर्रे, राजकिशोर सिंह आदि शामिल होंगे।
–
![]()
































