Wednesday, February 25, 2026

द्रोणिका और चक्रवात सक्रिय, मौसम में बना है उतार चढ़ाव, तापमान में बनी हुई है घट बढ़ की स्थिति

Must Read

द्रोणिका और चक्रवात सक्रिय, मौसम में बना है उतार चढ़ाव, तापमान में बनी हुई है घट बढ़ की स्थिति

कोरबा। सूर्य की तेज किरणों के बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका और चक्रवात सक्रिय है। इसका असर कोरबा जिले में भी पडऩे की संभावना जताई जा रही है। इसके करण गुरुवार से मौसम में बदलाव के बीच आसमान में बादल छाएगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सूर्य की तेज किरणों की वजह से रात का पारा चढऩे लगा है। न्यनूतम पारा 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने कल से मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है।मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही। दिन चढऩे के साथ ही तापमान में भी इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने सुबह लगभग साढ़े 10 बजे तक पारा 37.2 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया। तेज किरणों की वजह से वातावरण गर्म हो गया। मार्च के दूसरे पखवाड़े से ही लोगों को दोपहर बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे ढंककर बाहर निकले। दोपहल लगभग दो बजे के बाद आसमान में हल्की बदली छाई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन देर रात को न्यनूतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में धीरे-धीरे गर्मी बढऩे के साथ ही गन्ना रस, बर्फ गोला, आइसक्रिम के साथ ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। वहीं बाजार में मिट्टी के बर्तन (मटकी) का बाजार सजने लगा है। शहर के मुड़ापार, इतवारी, बुधवारी, बालकोनगर सहित अन्य उप नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी मिट्टी के बर्तन की मांग बढऩे लगी है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This