बांकी मोंगरा। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। बांकी मोंगरा में विद्युत मंडल के जोन कार्यालय की स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण और बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग उठती रही थी। अब जोन कार्यालय की स्वीकृति के बाद इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को मिली बाबा विश्वकर्मा का आशीर्वाद स्वरूप भेंट ।
इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा एवं नगर पालिका के एल्डरमैनों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों और पहल को अहम माना जा रहा है। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और संबंधित स्तर पर लगातार मांग उठाई जाती रही, जिसका परिणाम अब स्वीकृति के रूप में सामने आया है।
उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
बांकी मोंगरा क्षेत्र में विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। स्थानीय स्तर पर जोन कार्यालय शुरू होने से बिजली संबंधी शिकायतों, लाइन फॉल्ट, ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज, नए कनेक्शन सहित अन्य विद्युत समस्याओं के निराकरण में तेजी आने की उम्मीद है।
जोन कार्यालय की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल बांकी मोंगरा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
लगातार प्रयास का मिला परिणाम
भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा और क्षेत्र के एल्डरमैनों ने बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जोन कार्यालय की मांग को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयास के बाद अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जोन कार्यालय की स्थापना से बिजली विभाग की सेवाएं क्षेत्र के और करीब आएंगी तथा छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
बांकी मोंगरा के लिए यह स्वीकृति महज एक कार्यालय की मंजूरी नहीं, बल्कि बेहतर विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ताओं को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

![]()
































