कोरबा। ग्राम पंचायत कुदुरमाल के भाटापारा में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ़्तार वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को कुचल दिया। इस हादसे में 9 गायें गाड़ियाँ की चपेट में आ गईं, जिनमें से 6 की गायों की मौत हो गईं, जबकि 3 गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीण और गौ-सेवक संघ के सदस्य पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। मृत गौवंशों को हटाने के लिए लिए जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टर में लादा गया, जिससे नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि जिस गौमाता को समाज पूजनीय मानता है, उसके शवों को इस तरह मशीन से उठाना संवेदनहीनता को दर्शाता है। आपको बता दें बारिश में मिट्टी गीली होने की वजह से गायें सड़कों पर बैठी रहती है ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
![]()
































