कोरबा। जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जिला शतरंज संघ द्वारा जिला स्तरीय अंडर-15 व सीनियर वर्ग के लिए शतरंज प्रतियोगिता 5 जुलाई को श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल दर्री रोड कोरबा में आयोजित होगी। संघ के अध्यक्ष आरएल विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: 9 बजे से होगा, जबकि मैच प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह सायं 5:30 बजे से होगा। प्रतियोगिता में अंडर-15 आयु वर्ग व सीनियर बालक व बालिकाएं भाग लेंगे, प्रतियोगिता मे केवल जिले के खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे, दोनों वर्गो का मैच अलग-अलग होगा । प्रवेश की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है। दोनों वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तथा भाग लेने वाले खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में चयनित दोनों वर्ग से 4-4 बालक और बालिकाओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय चेस चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा।
![]()
































