कोरबा। ट्रेन से उतरकर पैदल घर की ओर जा रहे सुरक्षाकर्मी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला करते हुए लूट का प्रयास किया। इस दौरान एक वाहन के आ जाने से मंसूबे में बदमाश नाकाम रहे और मौके से भाग खड़े हुए। ग्राम पंचायत बांकीमोंगरा अन्तर्गत पोंसरा निवासी सखाराम यादव ने बताया कि वह तिल्दा नेवरा में एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। वह रात 8 बजे वाली ट्रेन में बैठकर रात्रि 11:30 बजे कोरबा स्टेशन पहुुंचा। यहां से लिफ्ट मांग कर कुसमुंडा इमलीछापर तक आया। वहां से पैदल घर के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान वह अपने कंधे पर बैग लटकाए हुए था। उसने बताया कि वह आनंद नगर-प्रेम नगर के पास पुल के समीप सुराकछार मोड के पास पहुंचा था। जहां तीन हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की। तीनों बाइक में सवार थे और उनके पास एक ऑटो था। उसमें कुछ सामान था। इसी दौरान कुसमुंडा की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था, जिसकी रौशनी देखकर वे भागने लगे। बाइक सवार से मदद व लिफ्ट लेकर वह बांकीमोगरा सोमवारी बाजार तक पहुंचा।
![]()
































