कोरबा। कोरबा। करतला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने बड़मार के जंगल में दबिश दी। जंगल के भीतर चल रहे फड़ में जुआरी दांव लगा रहे थे। पुलिस पर नजर पड़ते ही कई जुआरी तो भाग निकले, लेकिन छह जुआरी हत्थे चढ़ गए। जुए के फड़ से 5 हजार 350 रूपए नगदी के अलावा 6 मोबाइल व 10 बाइक जप्त किया गया है। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाने दिशा निर्देश जारी किया हैं। इसी कड़ी में करतला पुलिस ने भी मुखबीरों को सक्रिय कर दिया था। मुखबीर की सूचना पर करतला पुलिस की टीम ने बड़मार जंगल में दबिश दी। इस दौरान भारी संख्या में जुआरी दांव लगा रहे थे। पुलिस की घेराबंदी होते देख कई जुआरी भाग निकले, जबकि करतला में रहने वाले कृष्णाराय, सर्वजीत राय, विजय शर्मा, संतोष गबेल, बसंत खूंटे व कृष्णा दास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जुए के फड़ से 5 हजार 350 रूपए नगदी के अलावा छह मोबाइल, दस बाइक, ताश सहित अन्य सामान जप्त कर लिया। मामले में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
![]()
































