कोरबा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आराध्या लोहानी ने अपने संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर आराध्या ने जिला व परिवार को गौरवान्वित किया है। आराध्या शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कटघोरा के व्याख्याता मनोज लोहानी व शासकीय आश्रम शाला बिंझरा में 315 पदस्थ शिक्षिका अनिता लोहानी की पुत्री है। माता-पिता के मार्ग दर्शन व मेहनत, लगन व कला के प्रति समर्पण के बल पर आराध्या ने उपलब्धि अर्जित की है। प्रतियोगिता के दौरान आराध्या ने प्रभावशाली कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर निर्णायकों व दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति को तकनीकी दक्षता भावाभिव्यक्ति और मंच संचालन के लिए विशेष सराहना मिली।
![]()
































