कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो का शीशा देर रात अज्ञात युवक ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि वारदात स्थल सीएसईबी चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर है। वाहन मालिक जब होटल से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि स्कॉर्पियो का शीशा टूटा हुआ था और वाहन के अंदर एक पत्थर पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन चौकी के इतने नजदीक इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
![]()
































