कोरबा। भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद दिलीप दास फिर विवादों में आए हैं। एक बार फिर उनके खिलाफ गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। यह आरोप भाजपा नेता की पत्नी ने लगाया है। हालांकि उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की है। मामले में उभयपक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिलीप दास निवास करता है। वह नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पार्षद है। उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक किसी प्रकरण की सुनवाई एसडीएम कोर्ट में चल रही है। जिसमें शामिल होने दिलीप दास भी पहुंचा हुआ था। उसने अपनी पत्नी के एसडीएम कोर्ट रूम से बाहर निकलते ही गाली गलौच शुरू कर दी। इस दौरान मां और भाई सहित एक अन्य भी उपस्थित थे। उन्हें भी पार्षद द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरी ओर पार्षद ने भी अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मामले में पुलिस ने उभयपक्ष के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
![]()
































