कोरबा। ग्राम बरपाली निवासी राम दास वैष्णव ने भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा भुगतान न होने की शिकायत कलेक्टर से की है। इस संबंध में उन्होंने जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है। राम दास ने ज्ञापन में कहा कि उसकी भूमि और उस पर स्थित मकान को राष्टीय राजमार्ग क्रमांक 149 बी चांपा-कोरबा-कटघोरा के चौड़ीकरण कार्य के लिए अधिग्रहित-वर्गीकृत किया गया था। इसके एवज में अर्जित भूमि व परिसंपत्तियां के लिए मुआवजा राशि निर्धारित की गई थी, जिसका भुगतान अब तक उसे नहीं किया गया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में पत्र प्रस्तुत किया था। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में उपस्थित होकर औपचारिकताएं भी पूर्ण की चुकी है। इसके बावजूद मुआवजा राशि का भुगतान अब तक लंबित है। ग्रामीण ने शीघ्र लंबित मुआवजा राशि भुगतान की मांग की है। उसे केवल भूमि और सामने बने पक्के मकान का मुआवजा प्राप्त हुआ है। पीछे निर्मित पक्के मकान का मुआवजा अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।
![]()
































